महिला तृणमूल कार्यकर्ता की बेरहमी से की पिटाई

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के खुलना की रहने वाली तृणमूल की एक महिला कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोप है.
प्रतिनिधि, बशीरहाट
उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के खुलना की रहने वाली तृणमूल की एक महिला कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोप है. आरोप है कि भाजपा समर्थित लोगों ने हमला किया है. पीड़िता ने आरोपी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ संदेशखाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
जानकारी के मुताबिक, महिला तृणमूल की समर्थक है. पीड़िता का आरोप है कि भाजपा की अपर्णा मंडल समेत पांच लोगों ने मिल कर उसे डंडे से पीट कर घायल कर दिया. लात, घूसे और थप्पड़ भी मारे गये. उन लोगों ने उन्हें कई बार तृणमूल छोड़ने की धमकी दी थी, लेकिन वह नहीं मानी. वह तृणमूल से जुड़ी रहीं. घायल हालत में पीड़िता को संदेशखाली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










