नदिया : बम बनाते समय विस्फोट, युवक की हुई मौत

बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गयी.
कल्याणी. बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार को नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत टेंगरीडांगा गांव में हुई. मृतक की पहचान समेरुल शेख (20) के रूप में हुई है. मृतक की मां का आरोप है कि उसके बेटे को पड़ोस में रहनेवाला एक युवक घर से बुलाकर ले गया था. अचानक एक घर में विस्फोट होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, तो समेरुल लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला. उसे तुरंत शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




