कृष्णानगर में फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 1:30 AM
नदिया जिले के कृष्णानगर में फेरीवालों को हटाने का अभियान शुरू हो गया है.
कल्याणी. नदिया जिले के कृष्णानगर में फेरीवालों को हटाने का अभियान शुरू हो गया है. कृष्णानगर थाने के पास फुटपाथ पर बनी कई दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया. यह देख हॉकर फूट-फूटकर रोने लगे.
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. फुटपॉथ पर दुकान लगाने वाली सुचित्रा मित्रा अब हम कहां जाएंगे? घर-संसार कैसे चलेगा? विप्लव साहा ने कहा : मैं 40 वर्षों से फुटपाथ पर दुकान लगा रहा हूं. हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया. सिर्फ माइकिंग की गयी थी. इसके बाद दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया. हमारे लिए पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी.
इस विषय में कृष्णानगर नगरपालिका की चेयरमैन रीता दास ने कहा कि हम ऊपर से मिले निर्देश का पालन कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










