चुनाव आयोग ने अब पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी को हटाया

चुनाव आयोग ने पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी धृतिमान सरकार को हटा दिया और उन्हें ऐसे पद पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया, जिसका चुनाव से कोई संबंध न हो. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को मंगलवार सुबह 11 बजे तक पश्चिम मेदिनीपुर एसपी पद के लिए तीन अफसरों के नाम बताने का निर्देश दिया है.
संवाददाता, कोलकाता
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान 25 मई होगा. इसके तहत राज्य के पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिले की आठ सीटों के लिए वोटिंग होगी. इसके पहले ही चुनाव आयोग ने पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी धृतिमान सरकार को हटा दिया और उन्हें ऐसे पद पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया, जिसका चुनाव से कोई संबंध न हो. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को मंगलवार सुबह 11 बजे तक पश्चिम मेदिनीपुर एसपी पद के लिए तीन अफसरों के नाम बताने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार रात पश्चिम मेदिनीपुर के खड़पुर थाना अंतर्गत कलाईकुंडा स्थित एक होटल के 305 नंबर रूम से एक भाजपा कार्यकर्ता के पास 31 लाख आठ हजार नकदी बरामद हुई थी. इसी होटल के 315 नंबर रूम से भाजपा के एक अन्य कार्यकर्ता के पास से एक लाख रुपये जब्त किये गये. बताया जा रहा है कि रविवार को ये दोनों कार्यकर्ता पीएम मोदी की सभा से लौटे थे. इन मामलों के बाद एसपी को हटाये जाने को लेकर तृणमूल चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रही है.
बता दें कि आयोग ने एक दिन पहले ही पुरुलिया के एसपी और पूर्व मेदिनीपुर के कंटाई (कांथी) के एसडीपीओ को भी हटा दिया था. उनकी जगह आशीष मौर्य पुरुलिया के नये एसपी और अजहरुद्दीन खान कांथी के नये एसडीपीओ बनाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




