Mahua Moitra : लोकसभा चुनाव के बीच ईडी ने महुआ मोइत्रा को किया तलब
Published by : Shinki Singh Updated At : 27 Mar 2024 2:22 PM
Mahua Moitra : लोकसभा चुनाव के दिन की घोषणा हो चुकी है. पहले दौर का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने कृष्णानगर से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा को तलब किया है.
Mahua Moitra : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में अनियमितताओं के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को तीसरी बार समन जारी किया है और उन्हें 28 मार्च दिल्ली में बुलाया गया है. लोकसभा चुनाव के दिन की घोषणा हो चुकी है. पहले दौर का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने कृष्णानगर से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा को तलब किया है. कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल नेता के घर समेत कई जगहों की तलाशी ली थी.
पहले भी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए महुआ मोइत्रा को किया था तलब
तृणमूल नेता को इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था.मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है.भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्थान लोकपाल को शिकायत दी थी जिसकी जांच के निर्देश गए थे. निर्देश दिए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी.
ममता बनर्जी पर टिप्पणी करके खुद कटघरे में खड़े हो गये दिलीप घोष, पार्टी ने भेजा नोटिस
क्या था मामला
लोकसभा सदस्य दुबे ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से ‘नकदी और उपहार’ हासिल कर सदन में सवाल पूछे थेमोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार कर दावा किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे.
West Bengal : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल करेंगे कल्याणी एम्स का वर्चुअली उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










