लॉकडाउन के कारण मछुआरे नहीं जा पा रहे हैं घर, नाव पर ही बीत रही है जिन्दगी

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 3:38 PM

विज्ञापन

कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण कई मछुआरे अपनी नाव पर ही गुजर बसर करने को मजबूर हैं

विज्ञापन

अजय विद्यार्थी

कोलकाता : कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण कई मछुआरे अपनी नाव पर ही गुजर बसर करने को मजबूर हैं. ऐसे ही दक्षिण 24 परगना के झाड़खाली हारुडांगा नदी के तट पर रमेश चंद्र मंडल नाम के एक मछुआरे का जीवन बीत रहा है. वह मूल रूप से उत्तर-24 परगना के हाबरा के रहने वाले हैं. वह करीब 18-20 सालों से सुंदरवन से सटे जंगली जलीय क्षेत्रों में मछली केकड़ा आदि पकड़ कर जीवन यापन करते हैं.

अमावस्या और पूर्णिमा के समय झाड़खाली आए थे और अपने साथियों के साथ सुंदरवन नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे. 15 दिन पहले जब समुद्र से वापस किनारे पर लौटे तो लॉकडाउन हो गया था. इसलिए घर नहीं लौट सके. अब नदी किनारे नाव पर ही दिन गुजार रहे हैं. झाड़खाली से उनका घर करीब 100 किलोमीटर दूर है. यातायात के संसाधन नहीं होने की वजह से घर लौटना संभव नहीं. यहां तक कि कोरोना वायरस के डर की वजह से उनके साथी मछुआरों ने भी उन्हें अपने घर पर रहने की जगह नहीं दी.

कोई आसरा नहीं मिलने पर अपनी नाव पर ही दिन गुजारने लगे हैं. परिवार के लोग निश्चित तौर पर परेशान होंगे, लेकिन उनका कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते तब तक उनका लौटना खतरे से खाली नहीं है.

मोबाइल फोन ही एक जरिया है, जिसके माध्यम से वह परिजनों से संपर्क में रहते हैं. भले ही रमेश को किसी के घर में रहने की अनुमति नहीं है लेकिन इलाके के लोग उन्हें खाना वगैरह पहुंचाते हैं. ग्राम पंचायत की ओर से चावल, दाल व आलू दिया जा रहा है.

स्थानीय झाड़खाली ग्राम पंचायत के सदस्य स्वपन बैरागी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावित आशंका की वजह से कोई किसी को घर में नहीं रख रहा, लेकिन चूंकी ये नाव पर रहते हैंइसलिए हम लोग अपना नागरिक कर्तव्य भी निभा रहे हैं. उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो इस पर पूरी नजर रहती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola