जंगल से अधेड़ का शव बरामद

पुलिस ने मृतक का नाम जगन्नाथ राय (55) बताया है, जो इसी थाना क्षेत्र के अरविंद पल्ली इलाके का रहने वाले था.
पुरुलिया. जंगल से एक अधेड़ का शव बरामद होने से इलाके में हलचल फैल गयी. रविवार देर शाम आद्रा थाना क्षेत्र के नवोदय पल्ली से कुछ दूरी पर धान खेत के किनारे जंगल के पास एक व्यक्ति को पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक का नाम जगन्नाथ राय (55) बताया है, जो इसी थाना क्षेत्र के अरविंद पल्ली इलाके का रहने वाले था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव के पास से शराब की एक बोतल बरामद हुई है. पुलिस का अनुमान है कि अधिक नशा करने के कारण ही शायद उसकी मौत हुई है. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










