खून से लथपथ वृद्धा का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated at : 13 May 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
खून से लथपथ वृद्धा का शव बरामद, हत्या की आशंका

वृद्धा अपने बेटे राजेंद्र साव, बहु उमा देवी साव और पोते के साथ रहती थी.

विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर थाना अंतर्गत धुनरा प्लॉट इलाके के आवास में रविवार की सुबह वृद्ध महिला का लहूलुहान स्थिति में शव पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधान नगर महकमा अस्पताल भेजा. मृत महिला गुलाबो देवी (75) इलाके के सत्यजीत नगर इलाके की रहने वाली थी. वृद्धा अपने बेटे राजेंद्र साव, बहु उमा देवी साव और पोते के साथ रहती थी. रविवार को राजेंद्र काम के सिलसिले में बाहर गया था. पोता भी घर से बाहर था. घर में वृद्धा अपनी बहु के साथ अकेली थी. कुछ देर बाद राजेंद्र घर पहुंचा तो बाथरूम के फर्श पर खून से लथपथ मां का शव देख दंग रह गया. राजेंद्र ने चीखते हुए हुए सभी को खबर दी, खबर मिलते ही आस पास के लोगो की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. घटना को लेकर पड़ोसियों ने कहा की गुलाबो की मौत बाथरूम में गिरने से नही हो सकती है. बाथरूम के भीतर खून के धब्बे और उनकी साड़ी ब्लाउज से फर्श पर गिरे खून को पोंछा देख कर संदेह है कि उनकी हत्या की गयी है. पड़ोसी रंजीत साव ने कहा कि राजेंद्र के घर में विवाद चलने के कारण अक्सर शोरगुल हुआ करता था. कई बार उनकी मां की रोने की आवाज भी सुनाई देती थी. आशंका है कि गुलाबो देवी की हत्या की गयी है. पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी को सजा देनी चाहिए. इस बारे में एसीपी दुर्गापुर सुबीर रॉय ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. फिलहाल जांच शुरू की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola