एनआइटी से लगे जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर दुर्गापुर थाना क्षेत्र के एनआइटी सात नंबर गेट से लगे जंगल में एक पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शुक्रवार को दोपहर दुर्गापुर थाना क्षेत्र के एनआइटी सात नंबर गेट से लगे जंगल में एक पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और अचेत युवक को उतरवाया. फिर मौत की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेज दिया. शव की शिनाख्त की कोशिश में पुलिस लग गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके का जंगल काफी बड़ा व घना है. शुक्रवार दोपहर जंगल में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. उसने इसकी सूचना आसपास के अन्य लोगों को दी. फिर पुलिस को इत्तला दी गयी. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए उक्त अस्पताल भेज दिया. अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










