ePaper

मुख्यमंत्री ने सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश

Updated at : 07 Aug 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य की परिवहन व्यवस्था को लेकर मंत्री सहित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य की परिवहन व्यवस्था को लेकर मंत्री सहित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़कों पर सरकारी बसों की कम संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी सहित अन्य क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं कि ऑफिस टाइम में सड़कों पर काफी कम संख्या में सरकारी बसें चल रही हैं. लोगों को सरकारी बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिवहन मंत्री को अधिक से अधिक सरकारी बसें रास्ते पर उतारने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने कहा कि सरकारी बसें रास्ते पर कम दिख रही हैं, लेकिन तेल का खर्च बढ़ता ही जा रहा है. ऐसा कैसे संभव है? इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की आर्थिक अवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारियों को वेतन देने में ही राज्य सरकार का काफी सारा फंड खर्च हो रहा है, लेकिन विभाग की आमदनी नहीं बढ़ रही है. इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभाग से और अधिक सरकारी बसें से चलने का सुझाव दिया.

राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में मामला चलने की वजह से राज्य की करीब 1180 बसें रास्ते पर नहीं उतर पा रही हैं. राज्य सरकार ने यहां ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति तैयार की है. इसलिए राज्य सरकार और 1180 ई-बसें खरीद रही है. लेकिन इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आते ही सरकारी बसों की संख्या बढ़नी चाहिए, इससे परिवहन विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola