ePaper

Lok Sabha Election 2024 : कूचबिहार में टीएमसी व बीजेपी के बीच झड़प, कई पार्टी कार्यकर्ता घायल

Updated at : 19 Apr 2024 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : कूचबिहार में टीएमसी व बीजेपी के बीच झड़प, कई पार्टी कार्यकर्ता घायल

Lok Sabha Election 2024 : कूचबिहार तथा जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता निसिथ प्रमाणिक समेत कुल 37 उम्मीदवार राज्य के उत्तरी हिस्से के इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का चुनाव शुरू होने के साथ ही पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार में उथल-पुथल मची हुई है. कूचबिहार के चंदामारी में तृणमूल व बीजेपी की झड़प में सत्ताधारी पार्टी के एक कार्यकर्ता का सिर फट गया. दिनहाटा में घर के पास तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला हुआ है. तृणमूल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरी घटना पर तृणमूल ने बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया. अस्पताल में प्रभावित पार्टी नेता को देखने के बाद उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस बीच, उदयन गुहा ने कहा कि हमारे दो कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के गुंडों ने हमला किया, उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया. बुरी तरह ज़ख्मी 12 टांके लगे हैं, अब डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए भेजा है.

तीन लोस सीट पर सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत से अधिक मतदान

पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर 56.26 लाख मतदाताओं में से 15 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी.लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सीट पर मतदान जारी है. निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘ सुबह नौ बजे तक कूचबिहार में 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 15.91 प्रतिशत तथा 14.13 प्रतिशत मतदान हुआ. तीनों सीटें आरक्षित हैं. कूचबिहार तथा जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता निसिथ प्रमाणिक समेत कुल 37 उम्मीदवार राज्य के उत्तरी हिस्से के इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में हैं.

भाजपा ने बंगाल में रामनवमी पर भड़कायी हिंसा : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola