WB News : पूर्व बर्दवान में भी केंद्रीय बलों की चहल-कदमी
Published by : Shinki Singh Updated At : 18 Mar 2024 5:58 PM
WB News : आज भी जिले के सभी थानों की पहल पर केंद्रीय बलों के साथ रूट मार्च किया गया. मुख्य रूप से माधवडीही थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैथरी, केशवपुर, श्रीरामपुर, नसीपुर, मस्जिदपुर, कैथी, बरोजपोटा, खनहर और छोटाबाइनोन, कलुई, रामपुर, मन्यारी, फटिकग्राम, नरोत्तमबती और नारायणपुर गांवों में केंद्रीय वाहिनी ने मार्च किया.
बर्दवान/पानागढ़,मुकेश तिवारी : शांतिपूर्ण आम चुनाव-2024 के उद्देश्य से पूर्व बर्दवान जिला (Burdwan) पुलिस के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों का रूट मार्च जारी है. 13 मई को मतदान की घोषणा की गई है. जिले के सभी थानों की पुलिस घर-घर जाकर मतदाताओं से निश्चिंत होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कह रही है. आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियों के लिए क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. आज भी जिले के सभी थानों की पहल पर केंद्रीय बलों के साथ रूट मार्च किया गया. मुख्य रूप से माधवडीही थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैथरी, केशवपुर, श्रीरामपुर, नसीपुर, मस्जिदपुर, कैथी, बरोजपोटा, खनहर और छोटाबाइनोन, कलुई, रामपुर, मन्यारी, फटिकग्राम, नरोत्तमबती और नारायणपुर गांवों में केंद्रीय वाहिनी ने मार्च किया.
केंद्रीय वाहिनी ने मतदाताओं को भय मुक्त होकर वोट देने का किया आह्वान
वही रायना थाना क्षेत्र के जोतसाडी, बनातिर, बेलसोर और बोलपुर, मचखंडा, खलेरपुल, बाबरकपुर और समसपुर भी मार्च किया गया. गुसकड़ा थाना के कल्याणपुर, फतेपुर, बटाग्राम, उक्ता, पिचकुडी, गोलीग्राम, नीमदाह ग्राम पंचायत इलाके केंद्रीय वाहिनी ने मतदाताओं को भय मुक्त होकर वोट देने का आह्वान किया. बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट के तहत पूर्व स्थली ब्लॉक तथा स्टेशन क्षेत्र के नाकदाह, चांदपारा में टहल दारी चलाई गई. खंडघोष थाना क्षेत्र के पोलेमपुर, उदयकृष्णपुर और कमलापुर ग्राम में रूट मार्च किया गया. वोट से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया .
WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की
राजवंशी पारा, मधुपुर और चटनी में भी केंद्रीय वाहिनी पहुंची. वही जिले के आउसग्राम पुलिस स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में बेरेन्डा के साथ ही मंगलकोट थाने के सिनुत, भाटपारा, बनपारा, थेगापारा गांव के अलावे भातार पुलिस स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में ओरग्राम, शिलाकोट, मंदारबाटी, घोल्डा और आयमापारा गांव में गश्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










