Primary Recruitment Case : प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में आज फिर एस बसु रॉय कंपनी कार्यालय में सीबीआई की रेड

Updated at : 11 Jul 2024 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
CBI Raid In Bihar

CBI Raid In Bihar (सांकेतिक)

Primary Recruitment Case : कलकता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को एक विशेष आदेश में कहा था कि 2014 टीईटी ओएमआर शीट की जानकारी प्राप्त करने के लिए यदि आवश्यक हो तो सीबीआई तीसरे पक्ष की मदद ले सकती है.

विज्ञापन

Primary Recruitment Case : शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने गुरुवार को सर्दन एवेन्यू स्थित एस बसु राय एंड कंपनी के कार्यालय में छापे मारी की है. गौरतलब है कि यह तलाशी अभियान मंगलवार को शुरू हुआ था और आज भी जारी है. उनके साथ कंप्यूटर और साइबर विशेषज्ञ भी थे. ओएमआर शीट के मूल्यांकन की जिम्मेदारी एस बसु राय एंड कंपनी की थी. उक्त कंपनी से कई सूचनाएं मांगी गयी थीं, जो नहीं दी गयीं. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने कंपनी के कार्यालयों व पदाधिकारियों के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की.

कार्यालयों में मौजूद कंप्यूटरों का खंगाला जा रहा है डाटा

छापेमारी के दौरान कंपनी के कार्यालयों में मौजूद कंप्यूटरों का डाटा खंगाला गया. 2014 की शुरुआत में गायब हुए ओएमआर की तलाश में सीबीआई ने मंगलवार को एस बसु रॉय एंड कंपनी के दक्षिणी एवेन्यू कार्यालय की तलाशी शुरू की थी. हालांकि, जांच के बाबत छापेमारी को लेकर सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है. अभी भी लगाताय तलाशी अभियान जारी है.

Mamata Banerjee : अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आज मुंबई रवाना होंगी ममता बनर्जी

सीबीआई आईटी एजेंसियों की भी ले सकता है मदद

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को कलकता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को एक विशेष आदेश में कहा था कि 2014 टीईटी ओएमआर शीट की जानकारी प्राप्त करने के लिए यदि आवश्यक हो तो सीबीआई तीसरे पक्ष की मदद ले सकती है. न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि यदि उस निर्देश के बाद, केंद्रीय जांच टीम मंगलवार को दो साइबर विशेषज्ञों के साथ एस बसु रॉय एंड कंपनी के कार्यालय में उपस्थित हुई, जो तीसरे पक्ष के रूप में सीबीआई के अधीन नहीं हैं. इसके बाद से ही सीबीआई तीन दिनों से उस संस्था के दफ्तर में सर्च ऑपरेशन चला रही है.सीबीआई ओएमआर डेटा हासिल करने में असमर्थ होती है, तो वह देश की शीर्ष आईटी एजेंसियों से भी मदद ले सकती है.

Sandeshkhali Case : सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को लगा झटका, संदेशखाली मामले की जांच जारी रखेगा सीबीआई

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola