उपचुनाव : तृणमूल ने चार विस सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 2:27 AM

विज्ञापन

राज्य की चार विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है. इस बाबत तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी.

विज्ञापन

लोस चुनाव हारने के बावजूद दो नेताओं को मिला टिकट

संवाददाता, कोलकाताराज्य की चार विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है. इस बाबत तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. पार्टी ने रायगंज से कृष्ण कल्याणी, राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी. मानिकतला से पूर्व विधायक दिवंगत साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडेय एवं बागदा से मधुपर्णा ठाकुर को टिकट दिया है. बता दें कि कृष्ण कल्याणी रायगंज, मुकुटमणि राणाघाट दक्षिण और विश्वजीत दास बागदा से विधायक थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में तीनों ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. चुनाव जीतने के कुछ महीनों बाद वे तृणमूल में शामिल हो गये. इस कारण उक्त तीनों सीटें खाली हो गयीं. इस बार लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने तीनों नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन सभी हार गये. तृणमूल ने बागदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में विश्वजीत दास को मौका नहीं दिया. हालांकि, अधिकारी एवं कल्याणी पर फिर विश्वास जताया है. मानिकतला विधानसभा सीट वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री साधन पांडेय के निधन से रिक्त हुई थी.

वाममोर्चा ने तीन सीटों पर उतारे प्रार्थी

वाममोर्चा ने उपचुनाव में कांग्रेस के लिए रायगंज सीट को छोड़कर बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर िदये. माकपा सूत्रों के अनुसार, मानिकतला सीट से राजीव मजूमदार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राणाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अरिंदम विश्वास को टिकट मिला है. बागदा सीट से फारवर्ड ब्लॉक के टिकट पर गौरादित्य विश्वास चुनाव लड़ेंगे.

यहां चुनाव

रायगंज मानिकतला

राणाघाट दक्षिणबागदा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola