पाट के खेत में मिला रक्तरंजित शव

मृतक का नाम सुनील रजवार था
कल्याणी. बुधवार सुबह पाट के खेत से एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद किया गया. मृतक का नाम सुनील रजवार था. घटना नदिया के कालीगंज के फरीदपुर पंचायत इलाके के महेशपुर गांव की है. खेत में काम करने गये लोगों ने सर्वप्रथम शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार, सुनील की पत्नी का पुतुल रजवार के साथ विवाहेतर संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. पत्नी ने तलाक की अर्जी भी दायर की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










