भाटपाड़ा में भाजपा नेता के घर के सामने बमबाजी
Updated at : 29 May 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 अंतर्गत अचला बागान रोड इलाके में बदमाशों ने बैरकपुर सांगठनिक जिले के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश नेता उमा शंकर सिंह के घर के सामने बमबाजी की. घटना के बाद बदमाश फरार हो गये. आरोप तृणमूल समर्थित अपराधियों पर लगाया गया है.
विज्ञापन
बैरकपुर.
उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 अंतर्गत अचला बागान रोड इलाके में बदमाशों ने बैरकपुर सांगठनिक जिले के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश नेता उमा शंकर सिंह के घर के सामने बमबाजी की. घटना के बाद बदमाश फरार हो गये. आरोप तृणमूल समर्थित अपराधियों पर लगाया गया है. भाजपा नेता उमा शंकर सिंह का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. जगदल और भाटपाड़ा को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है. बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग से कहा कि भले ही मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हो, लेकिन मतगणना से पहले ही भाटपाड़ा में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती का दिन नजदीक आ रहा है, तृणमूल समर्थित अपराधी लोगों को आतंकित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. उन्होंने बमबाजी की घटना पर कहा : मैं पुलिस प्रशासन से कहूंगा कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें नहीं तो आप जवाबी कार्रवाई से निबट नहीं पायेंगे. दूसरी ओर, जगदल विधानसभा के विधायक सोमनाथ श्याम ने जगदल में हुई बमबाजी की घटना के लिए बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




