सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, वाहन चालक फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. रविवार रात जिले के नीतूरिया थाना क्षेत्र के बालीतोड़ा इलाके में यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृत बाइक चालक का नाम चंचल राय (42) बताया है. वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बारीकबांध इलाके में रहते थे.
विज्ञापन
पुरुलिया.
सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. रविवार रात जिले के नीतूरिया थाना क्षेत्र के बालीतोड़ा इलाके में यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृत बाइक चालक का नाम चंचल राय (42) बताया है. वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बारीकबांध इलाके में रहते थे. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपना काम समाप्त कर चंचल राय अपनी मोटरसाइकिल से सांतुड़ी की ओर से अपने घर रघुनाथपुर लौट रहे थे. इसी दौरान बालीतोड़ा गांव के समक्ष सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन के साथ आमने सामने टक्कर होने से चंचल गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत हरमाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया. लेकिन वहां उनकी हालत नाजुक होने से उन्हें देर रात रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले आया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. नीतूरिया थाने के पुलिस ने घातक चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है पर घटना के बाद वाहन का चालक फरार हो गया. मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










