ePaper

तीन चरणों में वोट देने में आगे रहा बंगाल

Updated at : 04 Jun 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
तीन चरणों में वोट देने में आगे रहा बंगाल

मतदान प्रतिशत के आधार पर सात चरणों में से तीन चरणों पांचवें, छठे और सातवें में राज्य एक नंबर पर रहा.

विज्ञापन

शिवशंकर ठाकुर, आसनसोल

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति पश्चिम बंगाल के नागरिक ज्यादा जागरूक रहे. मतदान प्रतिशत के आधार पर सात चरणों में से तीन चरणों पांचवें, छठे और सातवें में राज्य एक नंबर पर रहा. पहले, तीसरे और चौथे चरण में दूसरे तथा दूसरे चरण में चौथे स्थान पर रहा. सात चरणों में से एकमात्र पश्चिम बंगाल तीन चरणों में अव्वल रहा है. एक में लक्षद्वीप, एक में मणिपुर, एक में असम और एक में आंध्रप्रदेश अव्वल रहा. राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से पहले व दूसरे चरण में तीन-तीन सीटों पर, तीसरे चरण में चार सीटों, चौथे चरण में आठ सीटों, पांचवें चरण में सात सीटों, छठे चरण में आठ सीटों और सातवें चरण में नौ सीटों पर मतदान हुआ.

प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर हुआ 66.14 फीसदी मतदान: प्रथम चरण में 21 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर औसतन 64.14 फीसदी मतदान हुआ. सबसे अधिक मतदान लक्षद्वीप में एक सीट पर 84.16 फीसदी, दूसरे में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर औसतन 81.91 फीसदी और तीसरे स्थान पर त्रिपुरा की एक सीट पर 81.47 फीसदी मतदान हुआ. अन्य जगहों में से अंडमान निकोबार में एक सीट पर 64.10 फीसदी, अरुणाचल प्रदेश में दो सीटों पर औसतन 77.68 फीसदी, असम में पांच सीटों पर औसतन 78.25 फीसदी, बिहार में चार सीटों पर औसतन 49.26 फीसदी, छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 68.29 फीसदी, जम्मू कश्मीर की एक सीट पर 68.27 फीसदी, मध्यप्रदेश की छह सीटों पर औसतन 67.75 फीसदी, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 63.71 फीसदी, मणिपुर की दो सीटों पर 76.10 फीसदी, मेघालय की दो सीटों पर 76.60 फीसदी, मिजोरम की एक सीट पर 56.87 फीसदी, नगालैंड की एक सीट पर 57.72 फीसदी, पांडिचेरी की एक सीट पर 78.90 फीसदी मतदान हुआ.

राजस्थान की 12 सीटों पर औसतन 57.65 फीसदी, तमिलनाडु की 39 सीटों पर औसतन 69.72 फीसदी, सिक्किम की एक सीट पर 79.88 फीसदी, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर औसतन 61.11 फीसदी, उत्तराखंड की पांच सीटों पर 57.52 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया. दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर हुआ 66.71 फीसदी मतदान : दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर औसत 66.71 फीसदी मतदान हुआ. मणिपुर की एक सीट पर सबसे अधिक 84.85 फीसदी मतदान हुआ. दूसरे स्थान पर असम की पांच सीटों पर औसतन 81.17 फीसदी और तीसरे स्थान पर त्रिपुरा में एक सीट पर 80.36 फीसदी मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल चौथे स्थान पर रहा. यहां तीनों सीटों पर औसतन 76.58 फीसदी मतदान हुआ. बिहार की पांच सीटों पर औसतन 59.45 फीसदी, छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर औसतन 76.24 फीसदी, जम्मू कश्मीर की एक सीट पर 72.22 फीसदी, कर्नाटक की 14 सीटों पर औसतन 69.56 फीसदी, केरल की 20 सीटों पर औसतन 71.27 फीसदी, मध्यप्रदेश की छह सीटों पर औसतन 58.59 फीसदी, महाराष्ट्र की आठ सीटों पर औसतन 62.71 फीसदी, राजस्थान की 13 सीटों पर औसतन 66.03 फीसदी, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर औसतन 55.19 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

तीसरे चरण में 11 राज्यों में 93 सीटों पर हुआ 65.68 फीसदी मतदान:

तीसरे चरण में 11 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर औसत 65.68 फीसदी मतदान हुआ. असम की चार सीटों पर औसत 85.45 फीसदी मतदान हुआ. दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर औसतन 77.53 फीसदी और तीसरे स्थान पर गोवा की दो सीटों पर औसतन 76.06 फीसदी मतदान हुआ. बिहार की पांच सीटों पर 59.14 फीसदी, छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर औसतन 71.98 फीसदी, दादर व नागर हवेली और दमन व दीव की दो सीटों पर औसतन 71.31 फीसदी, गुजरात की 25 सीटों पर औसतन 60.13 फीसदी, कर्नाटक की 14 सीटों पर 71.84 फीसदी, मध्यप्रदेश की नौ सीटों पर 66.74 फीसदी, महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 63.55 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 57.55 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

चौथे चरण में 10 राज्यों में 96 सीटों पर हुआ 69.16 फीसदी मतदान

चौथे चरण में 10 राज्यों में 96 सीटों पर औसतन 69.16 फीसदी मतदान हुआ. आंध्रप्रदेश की 25 सीटों पर औसतन सबसे अधिक 80.66 मतदान हुआ. दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर औसतन 80.22 फीसदी, तीसरे स्थान पर ओडिशा में चार सीटों पर औसतन 75.68 फीसदी मतदान हुआ. बिहार की पांच सीटों पर औसतन 58.21 फीसदी, जम्मू कश्मीर की एक सीट पर 38.39 फीसदी, झारखंड की चार सीटों पर 66.01 फीसदी, मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर 72.05 फीसदी, महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 62.61 फीसदी, तेलंगाना की 17 सीटों पर औसतन 65.67 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर औसतन 58.22 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर हुआ 62.20 फीसदी मतदान

पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर औसतन 62.20 फीसदी मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर औसतन सबसे अधिक 78.45 फीसदी मतदान हुआ. दूसरे स्थान पर ओिडशा में पांच सीटों पर औसतन 73.50 फीसदी और तीसरे स्थान पर लद्दाख की एक सीट पर 71.82 फीसदी मतदान हुआ. बिहार की पांच सीटों पर औसतन 56.76 फीसदी, जम्मू कश्मीर की एक सीट पर 59.10 फीसदी, झारखंड की तीन सीटों पर औसतन 63.21 फीसदी, महाराष्ट्र की 13 सीटों पर औसतन 56.79 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 58.02 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर हुआ 63.37 फीसदी मतदान

छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर औसतन 63.37 फीसदी मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर औसतन सबसे अधिक 82.71 फीसदी मतदान हुआ. दूसरे स्थान पर ओडिशा की छह सीटों पर औसतन 74.45 फीसदी और तीसरे स्थान पर झारखंड की चार सीटों पर 65.39 फीसदी मतदान हुआ. बिहार की आठ सीटों पर औसतन 57.18 फीसदी, हरियाणा की 10 सीटों पर औसतन 64.80 फीसदी, जम्मू कश्मीर की एक सीट पर 55.40 फीसदी, दिल्ली की सात सीटों पर औसतन 58.69 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 54.04 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

सातवें चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर 61.63 हुआ मतदान

सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर औसतन 61.63 फीसदी मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर औसतन सबसे अधिक 76.80 फीसदी मतदान हुआ. दूसरे स्थान पर ओिडशा की छह सीटों में औसतन 70.67 फीसदी, तीसरे स्थान पर झारखंड की तीन सीटों पर औसतन 70.66 फीसदी मतदान हुआ. बिहार की आठ सीटों पर औसतन 51.92 फीसदी, चंडीगढ़ की एक सीट पर 67.9 फीसदी, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर औसतन 69.67 फीसदी, पंजाब की 13 सीटों पर 58.33 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 55.59 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola