प्राइवेट बस में लगी आग

दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि इंजन में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी थी.
कोलकाता. बेहला चौरास्ता के पास प्राइवेट बस में आग लगने से वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग गुरुवार रात को एसडी-8 रूट की बस में लगी थी. खबर पाकर दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि इंजन में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी थी. बस खाली होने के कारण इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस घटना के कारण काफी देर तक लोग आतंकित थे. बाद में स्थिति सामान्य कर ली गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










