ePaper

महालया की सुबह पितृ तर्पण के दौरान युवक की डूबकर मौत

Updated at : 22 Sep 2025 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
महालया की सुबह पितृ तर्पण के दौरान युवक की डूबकर मौत

मृतक का नाम अशोक मोदक (37) है, जो बलरामपुर थाना क्षेत्र के गादो गांव का निवासी था.

विज्ञापन

बलरामपुर थाना क्षेत्र के गादो गांव के निवासी अशोक मोदक की तालाब में डूबने से मृत्यु पुरुलिया. महालय ाकी सुबह पितृ तर्पण करने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक का नाम अशोक मोदक (37) है, जो बलरामपुर थाना क्षेत्र के गादो गांव का निवासी था.

हादसे का विवरण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अशोक मोदक स्थानीय मंगुसाई तालाब पर तर्पण करने गये थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगे. आसपास के लोग उन्हें डूबते देख मौके पर पहुंचे और बाहर निकालकर बांशगढ़ ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया.

जांच और प्रशासनिक कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. शव को वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola