तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव

शहर के स्टेशन बाजार, लिलुआ बांध की बस्ती में कई घरों में पानी घुसने से लोगों के सामान नष्ट हो गये.
दुर्गापुर. शहर एवं आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न रहने के कारण छोटे नालों का पानी इलाकों में घुस गया. कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. शहर के स्टेशन बाजार, लिलुआ बांध की बस्ती में कई घरों में पानी घुसने से लोगों के सामान नष्ट हो गये. शहर के बेनाचिटी के उत्तर पल्ली सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. सुभाष पल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया. लगातार बारिश से दुर्गा पूजा का मंडप बना रहे कारीगरों को काम में बाधा का सामना करना पड़ा. वहीं कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली गुल रहने लोगों की परेशानी और बढ़ गयी. इसके अलावा शहर के निचले इलाकों में सर्वत्र ही पानी भर गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










