गाइघाटा में भाजपा सभा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं की घर वापसी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गायघाटा में भाजपा मंडल-2 की ओर से आयोजित सभा के दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर वापसी की.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गायघाटा में भाजपा मंडल-2 की ओर से आयोजित सभा के दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर वापसी की. इससे पहले गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र तिवारी का स्वागत किया.

जितेंद्र तिवारी का दावा

सभा को संबोधित करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के गठन के बाद जिस तरह का आतंक फैलाया गया था, उसी कारण कार्यकर्ताओं को उस समय तृणमूल में जाने को कहा गया था. उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब कार्यकर्ताओं को वापस बुलाया जा रहा है और आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घर लौटे हैं. उनका दावा रहा कि शेष कार्यकर्ता भी चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा में लौट आयेंगे.

भाजपा नेताओं की मौजूदगी

इस सभा को सफल बनाने में भाजपा मंडल-2 के अध्यक्ष बैणूधर मंडल, संजय यादव, उमेश कुमार मिश्रा, सुरेश महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

पास में तृणमूल का कार्यक्रम

वहीं भाजपा सभा स्थल से करीब 50 फुट की दूरी पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से नर्तम मंडल के नेतृत्व में ‘विकास की पाथशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मामले में नर्तम मंडल ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा बाहर से लोगों को बुलाकर संख्या दिखा रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा में केवल पांच लोग ही शामिल हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola