ePaper

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनें विनियमित

Updated at : 10 Sep 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनें विनियमित

दक्षिण पूर्व रेलवे(दपूरे) के अधीन चक्रधरपुर मंडल केआदित्यपुर स्टेशन पर खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना के संबंध में गत सात से आगामी 28 तारीख तक 22 दिनों के लिए प्री टू प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं विनियमित की गयी हैं.

विज्ञापन

आसनसोल.

दक्षिण पूर्व रेलवे(दपूरे) के अधीन चक्रधरपुर मंडल केआदित्यपुर स्टेशन पर खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना के संबंध में गत सात से आगामी 28 तारीख तक 22 दिनों के लिए प्री टू प्री नॉन-इंटरलॉकिंग, प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं विनियमित की गयी हैं. इस पर जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 27 व 28 तारीख को 18183 टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस और 28 व 29 तारीख को 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे. आगामी 27 तारीख को 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस को चांडिल-टाटानगर-सिनी के बजाय चांडिल-कांड्रा-सिनी के रास्ते और 15630 सिलघाट टाउन – तांबरम एक्सप्रेस को जयचंडी पहाड़ – पुरुलिया – टाटानगर – हिजली के बजाय जयचंडी पहाड़ – आद्रा – मेदिनीपुर – हिजरी के मार्ग से चलाया जायेगा अगली 28 तारीख को 13287 दुर्गा – आरा एक्सप्रेस को सिनी – टाटानगर – चांडिल के बजाय सिनी – कांड्रा – चांडिल के मार्ग से चलाया जायेगा.

इसके अतिरिक्त कुछ ट्रेनें लघु प्रस्थान/ लघु पड़ाव मोड में होंगी. 08173/08174 (आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल) मेमू पैसेंजर को पुरुलिया में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जायेगा और वापसी में 28 सितंबर तक की यात्रा पुरुलिया से ही संक्षिप्त रूप से शुरू होगी. 08173/08174 की सेवा पुरुलिया- टाटानगर-पुरुलिया के बीच रद्द रहेगी.

13511 (टाटानगर-आसनसोल -टाटानगर) पैसेंजर को पुरुलिया में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जायेगा और वापसी में दिनांक 07.09.2024 से/को 28.09.2024 तक की यात्रा पुरुलिया से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा। 13511/13512 की परिचालन सेवा पुरुलिया-आसनसोल- पुरुलिया के बीच रद्द रहेगी. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola