कटवा में वाहनों से लूटपाट के पूर्व तीन बदमाश हुए अरेस्ट

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा में वाहनों से लूटपाट करने के पूर्व ही पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा में वाहनों से लूटपाट करने के पूर्व ही पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से आग्नेयास्त्र आदि बरामद किये गये हैं. पकड़े गये आरोपियों में आकिब शेख (25) उर्फ हुजई, अनवर शेख (38) और हनीफ शेख (38) शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक आकिब का घर पूर्व स्थली थाने के हामिदपुर में है, जबकि बाकी दोनों कटवा थाना इलाके के कैथोन गांव के रहने वाले हैं. सड़क पर कार रोककर लूटपाट करने से पहले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया. रविवार की देर रात कटवा थाने की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एसटीकेके रोड के डेपारा चौराहे पर छापेमारी कर आग्नेयास्त्र के साथ इन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास से एक देशी पाइपगन , एक राउंड गोली, चाकू, नायलॉन की रस्सी और डंडा बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola