बहुला के प्योर जामबाद में महिला ने फांसी लगा दी जान

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

अंडाल थाना क्षेत्र के बहुला के प्योर जामबाद में एक महिला ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

अंडाल.

अंडाल थाना क्षेत्र के बहुला के प्योर जामबाद में एक महिला ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका तीन बच्चों की मां थी. घटना से इलाके में शोक का माहौल है. सूत्रों की मानें, तो महिला का पति सुनील बेंगलुरू में कार्यरत है और वह अपनी तीन बेटियों के साथ यहां रहती थी. घटना के दिन लालमनी नामक व्यक्ति घर आया था. शाम के समय जब वह जाने लगा, तो महिला ने उसे रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं माना और बाहर निकल गया. इससे बुरी तरह व्यथित महिला ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली.

छोटी बेटी ने बताया कि रात लगभग 10:00 बजे पढ़ाई खत्म कर वह कमरे में गयी, तो मां को लटकी हुई पाया. तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और बनबहाल फांड़ी की पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के वास्ते आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय दिनेश पासवान ने बताया कि उन्हें रात लगभग 10:15 बजे घटना की जानकारी मिली और वे घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मृतका की आत्महत्या से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola