आसनसोल स्टेशन परिसर में अस्थायी कर्मियों का काम बंद

Updated at : 11 Feb 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल स्टेशन परिसर में अस्थायी कर्मियों का काम बंद

आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में अस्थायी सफाई कर्मियों द्वारा कामकाज ठप किये जाने से सफाई कार्य बाधित हो रहा है. अस्थायी सफाई कर्मियों की मांग है कि उनका न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाये. उल्लेखनीय है कि आसनसोल रेलवे रेलवे स्टेशन परिसर में 60 ठेका सफाई कर्मी काम करते हैं.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में अस्थायी सफाई कर्मियों द्वारा कामकाज ठप किये जाने से सफाई कार्य बाधित हो रहा है. अस्थायी सफाई कर्मियों की मांग है कि उनका न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाये. उल्लेखनीय है कि आसनसोल रेलवे रेलवे स्टेशन परिसर में 60 ठेका सफाई कर्मी काम करते हैं. जिनमें कुछ महिलाएं भी हैं.

उनका कहना है कि उनका न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये होना चाहिए. महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि वे अपने कम वेतन में परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा दुर्गा पूजा में उन्हें बोनस के तौर पर आधा वेतन दिया जाना चाहिए. साथ ही हफ्ते में एक दिन की छुट्टी तथा पीएफ और इएसआइ की सुविधा भी उन्हें दी जानी चाहिए. आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ठेका सफाई कर्मी सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. रेल प्रशासन उनकी समस्याओं पर गौर कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola