सड़क हादसे में माध्यमिक परीक्षार्थी जख्मी

Updated at : 11 Feb 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में माध्यमिक परीक्षार्थी जख्मी

मंगलवार को सुबह जिला के जयपुर थाना क्षेत्र में एक माध्यमिक परीक्षार्थी सड़क हादसे में जख्मी हो गया. उसका नाम रामप्रसाद महतो (16) बताया गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया.

मंगलवार को सुबह जिला के जयपुर थाना क्षेत्र में एक माध्यमिक परीक्षार्थी सड़क हादसे में जख्मी हो गया. उसका नाम रामप्रसाद महतो (16) बताया गया है. जिला माध्यमिक परीक्षा संयोजक सोमनाथ कुइरी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर उच्च विद्यालय का छात्र राम प्रसाद महतो अपनी मोटरसाइकिल से अंग्रेजी की परीक्षा देने जयपुर आरबीबी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र जा रहा था, तभी रास्ते में सामने से आयी दूसरी बाइक से टकरा गया. इसमें उसे गहरी चोट लग गयी. उसे तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया. राम प्रसाद के आग्रह पर अस्पताल में ही विशेष व्यवस्था कर उसकी परीक्षा दिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola