एसआइआर सुनवाई के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किया प्रदर्शन

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 9:31 PM

विज्ञापन

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बांकुड़ा में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बांकुड़ा में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. संगठन का आरोप है कि एसआइआर सुनवाई के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को चुन-चुनकर परेशान किया जा रहा है. इसी के विरोध में हजारों कार्यकर्ताओं ने तामलीबांध इलाके से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला.

मार्च रोका, धरने में बदला प्रदर्शन

पुलिस ने डीएम कार्यालय के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर जुलूस का रास्ता रोक दिया. इसके बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ता वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गये.

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआइआर सुनवाई के नाम पर माइनॉरिटीज़ को बुलाकर परेशान कर रहा है. दस्तावेज दिखाने के बावजूद कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से बाहर किये जा रहे हैं, जिससे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं.

आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने कहा कि इस नाइंसाफी के खिलाफ वे सड़कों पर उतरे हैं. उनका दावा है कि वे भारत के नागरिक हैं और उनके पूर्वजों ने आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी.

डीएम को सौंपा ज्ञापन

बाद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और एसआइआर के नाम पर हो रही परेशानियों को समाप्त करने समेत कई मांगें रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola