रोड डकैती की साजिश के दौरान पुलिस की छापेमारी, तीन गिरफ्तार
Updated at : 17 Jan 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

रानीगंज थाना पुलिस की सजगता से इलाके में एक बड़ी वारदात होने से पहले टल गयी.
विज्ञापन
आसनसोल/रानीगंज
.
रानीगंज थाना पुलिस की सजगता से इलाके में एक बड़ी वारदात होने से पहले टल गयी. कुमारबाजर-बख्तारनगर रोड किनारे स्थित एचपी गैस गोदाम के निकट झाड़ियों में बैठकर कुछ युवक डैकती की योजना बना रहे थे, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और तीन आरोपी गिरफ्तार हुए. जिसमें स्थानीय पूरनमल कोलियरी इलाके का निवासी विशाल यादव (18), शाहिद नगर इलाके का निवासी दानिश अंसारी उर्फ कनपोच (20) और गिरजापाड़ा का निवासी आकाश शॉ उर्फ चेंगू (18) शामिल है. इनके पास से पुलिस ने घातक हथियार बरामद किया. प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग यहां चलती वाहनों के साथ-साथ राहगीरों से डकैती करने की तैयारी कर रहे थे. रानीगंज थाना के अवर निरीक्षक सूर्यकांति लाहा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(4)/310(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. आरोपियों को अदालत में चालान किया गया. जहां इनकी जमानत खारिज हो गयी और इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अवर निरीक्षक श्री लाहा ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि एचपी गैस गोदाम के पास कुछ युवक जमा हैं और किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ छापा मारा गया. जिसमें उक्त तीन आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ में तीनों के बातचीत में कोई तालमेल नहीं था. उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से घातक हथियार बरामद हुआ. जिसके उपरांत उन्हें गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने स्वीकर किया कि वे लोग रोड डैकती के उद्देश्य से यहां जमा हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




