ePaper

जामुड़िया थाने में शांति समिति की हुई बैठक

Updated at : 14 Oct 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया थाने में शांति समिति की हुई बैठक

बैठक के दौरान, सुब्रतो अधिकारी ने जामुड़िया निवासियों को दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण समापन के लिए धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

पुलिस ने की अपील, पर्वों के दौरान बनाये रखें शांति

जामुड़िया. आगामी कालीपूजा व छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जामुड़िया थाना परिसर में शांति समिति के साथ बैठक की गयी. इसमें दोनों मुख्य त्योहारों से संबंधित पूजा कमेटियों ने अपनी-अपनी सुविधाओं व असुविधाओं को लेकर खुल कर अपनी राय दी. मौके पर एसीपी सेंट्रल बिमान कुमार मिद्दा, सीआई सुशांत चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. इनमें श्रीपुर फांड़ी इंचार्ज मेराज अंसारी, चुरुलिया फांड़ी इंचार्ज सुशोभन बनर्जी, केंदा फांड़ी इंचार्ज लखीनारायण दे और ट्रैफिक ओसी सुबीर सेन शामिल थे. गणमान्य नागरिकों में इंद्र बाध्यकर, सुब्रतो अधिकारी, पवन अग्रवाल, जयप्रकाश दुकानिया के अलावा स्थानीय पार्षद और दोनों पूजा कमेटियों के सदस्य भी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान, सुब्रतो अधिकारी ने जामुड़िया निवासियों को दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण समापन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार दुर्गा पूजा संपन्न हुई है, उसी प्रकार काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व भी शांति और सद्भाव के साथ सम्पन्न होंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य करेगी, लेकिन इसके लिए आम जनता को भी सचेत और सहयोग करना होगा.

पुलिस ने बताये सरकारी दिशानिर्देश

पुलिस की ओर से उपस्थित अधिकारियों ने सभी को काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान दिए गए गाइडलाइन के सफल अनुपालन से ही शांतिपूर्ण पूजा संभव हो पाई थी. ठीक उसी तरह, इन त्योहारों में भी शांति बनाए रखने के लिए सभी को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा,जिनमें सभी काली पूजा पंडाल कमेटियों को अपने-अपने पंडालों में पर्याप्त स्वयंसेवकों को नियुक्त करना होगा. आतिशबाजी पंडालों से दूर करें ताकि चिंगारी से कोई दुर्घटना न हो कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने से पहले उसकी सूचना थाना को दें. रात 10 बजे के बाद बाजा (लाउड म्यूजिक) पूरी तरह बंद कर दें. जुआ खेलने वाले लोगों पर कड़ी नज़र रखी जाएगी.

छठ घाटों के लिए विशेष सतर्कता

छठ पर्व के दौरान छठ घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए. छठ पूजा कमेटियों को विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा गया कि. अधिक गहराई वाले तालाबों या जलाशयों में जहाँ पानी ज़्यादा हो, उस स्थान को निशानी लगाकर चिन्हित किया जाए ताकि लोग उस जगह पर न जाएँ. पर्व के दौरान चारों ओर पुलिस की चौकसी बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola