दुर्गापुर : रॉड लदे ट्रक की हाइजैकिंग के मामले में एक और हुआ गिरफ्तार

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

कोकओवन थाने की पुलिस ने लाखों रुपये के रॉड लदे ट्रक को गायब करने के मामले में एक और आरोपी अलीलुल विश्वास(33) को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

कोकओवन थाने की पुलिस ने लाखों रुपये के रॉड लदे ट्रक को गायब करने के मामले में एक और आरोपी अलीलुल विश्वास(33) को गिरफ्तार किया. इससे पहले मामले में शेख सादेब(30) को पकड़ा गया था. शनिवार को दोनों आरोपियों को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद शेख सादेब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि अलीलुल शेख को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में हवालात भेज दिया गया. दोनों आरोपी मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज इलाके के निवासी हैं. इनके खिलाफ केस नंबर 133/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/318(4)/316(2)/61(2) ऑफ बीएनएस के अधीन मामला दर्ज है.

कैसे गायब हुआ रॉड लदा ट्रक

सूत्रों के अनुसार गत अक्तूबर में थाना क्षेत्र स्थित एक निजी लोहा कंपनी से 35 टन रॉड ट्रक में लोड कर अगरतल्ला भेजा गया था. ट्रक चालक शेख सादेब सही समय पर रवाना हुआ, लेकिन बीच रास्ते से ट्रक और माल दोनों गायब हो गये. तय समय पर अगरतल्ला माल नहीं पहुंचा, तो खरीदार ने जांच शुरू की और दुर्गापुर स्थित कंपनी से संपर्क किया. माल का कोई पता न चलने पर कंपनी ने दो नवंबर को कोक आवन थाने में शिकायत दर्ज कराई.

जांच में खुलासा और गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पहले ट्रक चालक शेख सादेब को गिरफ्तार किया. रिमांड में पूछताछ के दौरान अलीलुल शेख का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब अलीलुल शेख को रिमांड में लेकर रॉड गायब होने की पूरी कड़ी खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola