ओडिशा राज्य महिला आयोग की टीम ने की पीड़िता के साथ मुलाकात

सोमवार को दुर्गापुर एवं कोलकाता से आये विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया.
ज्ञापन देने गये समिति के सदस्यों एवं गार्डों में झड़प से तनाव दुर्गापुर. मेडिकल की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में राज्यभर में जारी आंदोलन सोमवार को दुर्गापुर आईक्यू सिटी अस्पताल तक पहुंचा. ओडिशा राज्य महिला आयोग की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से जानकारी ली, लेकिन उन्हें सुरक्षा गार्डों द्वारा बाधाओं का सामना करना पड़ा. सोमवार को दुर्गापुर एवं कोलकाता से आये विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया. गार्डों ने बैरिकेडिंग कर प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया, जिससे परिसर में गहमा गहमी और झड़प हुईं, जिसमें कुछ आंदोलनकारी चोटिल हुए. अंततः चार प्रतिनिधियों को प्रवेश की अनुमति मिली और ज्ञापन अस्पताल सुपर ने स्वीकार किया, लेकिन प्रिंसिपल प्रतिनिधियों से नहीं मिलीं. नारी निग्रह विरोधी दुर्गापुर नागरिक कमेटी, वॉयस ऑफ अभया और वॉयस ऑफ विमेन कोलकाता की ओर से समिति सदस्यों ने मांग की कि दोषियों को तुरंत कड़ी सजा दी जाए. समिति की लता घोष ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन घटनास्थल और सबूतों को सुरक्षित रखने में विफल है और वास्तविक दोषियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है. वॉयस ऑफ अभया की ओर से डॉ.बिप्लब चंद्रा, डॉ. सजल विश्वास और नर्सेज यूनिटी की ओर से वासवती मजूमदार ने अधिकारियों और नागरिक समाज से सतर्क रहने का आह्वान किया. संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




