19 नंबर हाइवे पर सीएनजी गैस टैंकर से लीक, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पानागढ़ दमकल विभाग की एक टीम इंजन के साथ मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के विरुडीहा के पास 19 नंबर हाईवे पर रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक ट्रेलर पर लदे सीएनजी गैस टैंकर (कैप्सूल) से गैस लीक होने लगी. तेज आवाज के साथ गैस रिसाव होते देख हाईवे किनारे मौजूद ग्रामीणों में भय और दहशत फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही पानागढ़ दमकल विभाग की एक टीम इंजन के साथ मौके पर पहुंची. कांकसा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही. संबंधित विभागों ने समन्वय बनाकर हालात को नियंत्रण में लिया और गैस टैंकर से हो रहे रिसाव को बंद कराया. बताया गया कि ट्रेलर कांकसा गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से पानागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहा था. रास्ते में एक टैंकर से अचानक गैस लीक शुरू हो गयी. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेलर को आगे रवाना कर दिया गया. गैस लीक की घटना के कारण 19 नंबर हाइवे पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालात सामान्य होने के बाद यातायात बहाल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola