ePaper

जमालपुर पुलिस ने पकड़ा 16 ट्रक अवैध बालू, 17 लोग गिरफ्तार

Updated at : 20 Apr 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर पुलिस ने पकड़ा 16 ट्रक अवैध बालू, 17 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने यह विशेष अभियान शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक चलाया. शनिवार को सभी आरोपियों को पुलिस ने बर्दवान जिला अदालत में पेश किया.

विज्ञापन

रातभर चला विशेष छापेमारी अभियानबर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाने की पुलिस ने अवैध बालू और उसकी तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला कर करीब 16 ट्रक अवैध बालू जब्त किया और मामले में चालक व खलासियों के रूप में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह विशेष अभियान शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक चलाया. शनिवार को सभी आरोपियों को पुलिस ने बर्दवान जिला अदालत में पेश किया. बाद में पुलिस ने बताया कि किसी भी बालू लदे वाहन के चालक के पास वैध कागजात नहीं था. सभी लोग ट्रक से अवैध रूप से बालू को लेकर जा रहे थे. इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और एक टीम बना कर शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में 16 ट्रक अवैध बालू को जब्त किया गया. साथ ही इन ट्रकों के चालक व खलासियों के रूप में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस के इस सख्त अभियान से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola