एसआइआर नोटिस पाने के बाद युवक ने दी जान
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
मानबाजार थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में एक युवक की आत्महत्या के मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि एसआइआर प्रक्रिया के डर के कारण युवक ने जान दी है.
विज्ञापन
पुरुलिया.
मानबाजार थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में एक युवक की आत्महत्या के मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि एसआइआर प्रक्रिया के डर के कारण युवक ने जान दी है. मृतक की पहचान देवराज ओरां (32) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था. एसआइआर हीयरिंग के नोटिस मिलने के बाद से वह तनाव में था. लिहाजा उसने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार, देवराज शादी के बाद से ससुराल में ही रहता था. परिवार ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव के एक शिक्षक ने उसे नोटिस सौंपा था, जिसमें वोटर्स-सूची में खामी का हवाला देते हुए सुनवाई में उपस्थित होने को कहा गया था. उसके बाद से देवराज मानसिक तनाव में था. मृतक की पत्नी जानुमती ने कहा कि वे बार-बार कहते थे कि उनका नाम वोटर सूची से कट जायेगा. परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन मंगलवार को सुनवाई से पहले ही उन्होंने यह कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलने पर जिला तृणमूल कांग्रेस के नेता मृतक के घर पहुंचे. मंत्री संध्या रानी टुडू और सह-सभाधिपति सुजय बंदोपाध्याय समेत कई नेताओं ने परिवार से मुलाकात की. नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण लोगों की जान जा रही है और मानबाजार का यह आदिवासी युवक इसका शिकार बना है. उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य निर्वाचन आयोग के फैसलों को जिम्मेदार बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. वहीं, भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रभारी जयदीप चटर्जी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस लाश पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि हर मौत दुखद है, लेकिन यह आत्महत्या का मामला है. पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










