हिंदी भाषी समाज के अध्यक्ष हेमंत प्रभाकर को पितृशोक
Updated at : 30 Jan 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल हिंदी भाषी समाज के अध्यक्ष सह सीटू नेता हेमंत प्रभाकर के पिता रवींद्रनाथ शर्मा (73) का यहां वल्लभपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे. रवींद्रनाथ शर्मा का जन्म बिहार के नवादा जिले में हुआ था.
विज्ञापन
रानीगंज.
पश्चिम बंगाल हिंदी भाषी समाज के अध्यक्ष सह सीटू नेता हेमंत प्रभाकर के पिता रवींद्रनाथ शर्मा (73) का यहां वल्लभपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे. रवींद्रनाथ शर्मा का जन्म बिहार के नवादा जिले में हुआ था. वे रानीगंज के उर्दू हाइ स्कूल के शिक्षक और विज्ञान मंच संगठन के नेता थे. समाजसेवी के रूप में उन्होंने समाज के गरीब व वंचित तबके के लिए बहुत काम किया था. उनके निधन से हिंदी भाषी समाज में शोक की लहर दौड़ गयी है. वे अपने पीछे पत्नी और पांच पुत्रों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के लोगों ने उनके देहांत पर शोक जताया है. हेमंत प्रभाकर ने कहा कि उन्होंने अपना मार्गदर्शक खो दिया है. पिता हमेशा उन्हें गरीबों व वंचितों की मदद को प्रेरित करते रहते थे. रवींद्रनाथ शर्मा का अंतिम संस्कार रानीगंज में दामोदर नदी के घाट पर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




