ePaper

आरजी कर कांड के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन

Updated at : 11 Sep 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
आरजी कर कांड के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन

आरजी कर अस्पताल की घटना के खिलाफ आसनसोल के हटन रोड मोड़ इलाके में बुधवार को भाकपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

आसनसोल.

आरजी कर अस्पताल की घटना के खिलाफ आसनसोल के हटन रोड मोड़ इलाके में बुधवार को भाकपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर यहां पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ का बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि घटना को हुए एक महीने से भी ज्यादा वक्त हो गया है लेकिन अभी तक असली दोषियों का पता नहीं चल पाया है. दोषियों को जल्द सजा देने की मांग करते हुए नेताओं का कहना था कि वर्तमान में पूरे बंगाल में महिला सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है और एक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का बलात्कार और उसकी हत्या इसका प्रमाण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola