सिविक वॉलंटियरों ने खोया बैग वापस लौटाया

Updated at : 07 Oct 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
सिविक वॉलंटियरों ने खोया बैग वापस लौटाया

रुपये से भरा बैग बाजार में मिलने के बाद पांडवेश्वर थाने के दो सिविक वालेंटियरों ने बैग को उसके मूल मालिक को लौटाया.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

रुपये से भरा बैग बाजार में मिलने के बाद पांडवेश्वर थाने के दो सिविक वालेंटियरों ने बैग को उसके मूल मालिक को लौटाया. रविवार की रात केंद्रा पंचायत के कोलियरी नंबर तीन की सुरीपाड़ा निवासी फूलधारा बाउरी, पांडवेश्वर में पूजा बाजार करने आयीं थीं. अपने दूसरे काम में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने बैग खो दिया. बैग में आठ हजार रुपये नकद थे. उस बैग को पांडवेश्वर थाने के दो स्वयंसेवकों, मोहम्मद सलमान खान और शेख साबिर अली ने उठाया था. बैग से फूलधारा देवी का परिचय मिलने के बाद बैग को दोनों सिविक वॉलंटियर्स ने उन्हें ढूंढकर लौटा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola