संघ के स्वयंसेवक से कथित मारपीट के विरोध में थाना घेराव

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रिंटू पाल के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने नानूर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बीरभूम.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रिंटू पाल के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने नानूर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बीरभूम जिला भाजपा अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी.

क्या है मामला

आरोप है कि रविवार को नानूर विधानसभा के अंगोरा गांव स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आरएसएस स्वयंसेवक रिंटू पाल को ले जाकर उसके साथ मारपीट की गयी. बताया गया कि उसे ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर भाजपा और आरएसएस छोड़ने का दबाव भी डाला गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

घंटेभर चला प्रदर्शन

घटना के विरोध और तृणमूल से जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया.

भाजपा नेताओं के आरोप

भाजपा नेता श्यामपद मंडल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि रिंटू पाल को संघ की गतिविधियां बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. भाजपा नेताओं ने इसे तृणमूल की हिंसक राजनीति करार दिया.

आंदोलन की चेतावनी

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने कहा कि यदि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले से लेकर पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola