ePaper

मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Updated at : 13 Oct 2025 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की गयी

विज्ञापन

राज्य की पुलिस मंत्री ममता बनर्जी के पद त्याग की मांग की गयी आसनसोल. दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज की दूसरे वर्ष छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के खिलाफ में रविवार को आसनसोल में भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाते हुए आसनसोल दक्षिण थाने का घेराव किया और जीटी रोड को जाम कर दिया. भाजपा के स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का आरोप लगाते खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जस्टिस फॉर मेडिकल स्टूडेंट और दोषियों को फांसी दो जैसे नारे लगाये. इस दौरान भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, शिव प्रसाद बर्मन, ओम नारायण प्रसाद, प्रदीप सिंह, सौम्य दोलुई , सुदीप चौधरी आदि मौजूद थे. भाजपा समर्थकों ने आसनसोल के एक प्रमुख हिस्से में जीटी रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. कार्यकर्ताओं ने आसनसोल दक्षिण थाने का घेराव करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये और जल्द से जल्द सभी दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग की. भाजपा नेताओं ने इस दौरान एक मांग पत्र भी पुलिस को सौंपा. जिसमें राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गयी. हालांकि, भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को तुरंत न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया, तो उनका आंदोलन और तेज होगा. कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुरी तरह से असफल रही है. जिस कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इसलिये मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola