ePaper

मेमारी में यात्री बस से भिड़ंत में बाइकर की मौत, एक जख्मी

Updated at : 25 Oct 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
मेमारी में यात्री बस से भिड़ंत में बाइकर की मौत, एक जख्मी

गुरुवार रात दोनों ही युवक आदिवासी पाड़ा में एक अनुष्ठान देखने गये थे.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. शुक्रवार को सुबह करीब 7:00 बजे पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के केस्टोपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार यात्री बस से बाइक की टक्कर हुई, जिससे बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया. पुलिस ने मृत युवक का नाम संजय सरकार(29) बताया है, जबकि घायल युवक का नाम अजय मुर्मू(22) है, जो अस्पताल में भर्ती है. गुरुवार रात दोनों ही युवक आदिवासी पाड़ा में एक अनुष्ठान देखने गये थे. सुबह अपने घर मंतेश्वर लौटते समय दुर्घटना हो गयी. स्थानीय लोगों व पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुबह तेज गति में जा रही यात्री बस व बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बाइक सवार को गंभीर हालत में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आज सुबह सतगछिया से मेमारी आ रही यात्री बस से केस्टोपुर मोड़ के पास एक बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. मृतक व घायल युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola