पूर्व विधायक की आवाज में अवैध लेनदेन का ऑडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होते ही विश्वनाथ परियाल ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कोक ओवन थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

दुर्गापुर पश्चिम के पूर्व विधायक विश्वनाथ परियाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी, निष्पक्ष जांच की मांग

दुर्गापुर. दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और तृणमूल कांग्रेस नेता विश्वनाथ परियाल की आवाज की नकल कर सरकारी आवास के अवैध लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है.

हालांकि प्रभात खबर ने इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है. ऑडियो वायरल होते ही विश्वनाथ परियाल ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कोक ओवन थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

क्या है पूरा मामला

वायरल ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति खुद को पूर्व विधायक विश्वनाथ परियाल बताकर राज्य सरकार के अधीन डीपीएल टाउनशिप के सरकारी आवासों के लेनदेन को लेकर बातचीत करता सुनाई दे रहा है. ऑडियो सामने आते ही इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी और तीखी बहस शुरू हो गयी.

पूर्व विधायक का पक्ष

विश्वनाथ परियाल ने स्पष्ट कहा कि वायरल ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज उनकी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में उन्हें बदनाम करने और नकारात्मक राजनीति में फंसाने के उद्देश्य से यह साजिश रची गयी है. उनका कहना है कि यह पूरी तरह फर्जी ऑडियो है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है. पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के जरिये भी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola