इसीएल में आउटसोर्सिंग कंपनियां कर रहीं श्रमिकों का शोषण
Updated at : 11 Feb 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय जनता मजदूर सेल के आसनसोल जिला कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार उपाध्याय ने इसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश झा को एक पत्र लिख कर आउटसोर्सिंग कंपनियों की ओर से कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया है.
विज्ञापन
रानीगंज.
भारतीय जनता मजदूर सेल के आसनसोल जिला कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार उपाध्याय ने इसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश झा को एक पत्र लिख कर आउटसोर्सिंग कंपनियों की ओर से कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया है. सीएमडी के नाम पत्र में लिखा है कि इसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को हाइ पावर कमेटी से तय पारिश्रमिक व अन्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. आगे लिखा है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ आवाज उठानेवाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जा रहा है. इससे ऐसे कर्मचारियों की जीवन मुश्किल हालात में गुजर रहा है. एके उपाध्याय ने पत्र के जरिये इसीएल के सीएमडी से मामले में हस्तक्षेप करने और कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




