ePaper

थाना के लॉकअप में चैन की नींद सोये अनुब्रत, राजनीतिक गतिविधि शुरू करने का आरोप

Updated at : 21 Dec 2022 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
थाना के लॉकअप में चैन की नींद सोये अनुब्रत, राजनीतिक गतिविधि शुरू करने का आरोप

पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी मामले में सीबीआई ने बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी मामले में बोलपुर से गिरफ्तार किया था.बताया जा रहा है कि अनुब्रत के बीरभूम पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया. विरोधी दल के नेताओं का कहना है कि यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी मामले में सीबीआई ने बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी मामले में बोलपुर से गिरफ्तार किया था. तब से वह 131 दिनों तक आसनसोल जेल में कैद थे. रविवार को ईडी को अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाने की इजाजत मिल गई थी. लेकिन इसके पूर्व ही बंगाल में रातों-रात तस्वीर बदल गई. अनुब्रत को दिल्ली ले जाने की ईडी की कोशिशों के बीच दुबराजपुर थाना पुलिस पहले से दर्ज एक मामले में अनुब्रत को गिरफ्तार कर बीरभूम लेकर आ गई.

Also Read: गंगासागर मेला के आयोजन को लेकर राज्य सरकार तैयार, 8 जनवरी से शुरु होगा मेला
रोटी, दाल व बैंगन का चोखा का अनुब्रत ने लिया आनंद

बीरभूम पहुंचने के बाद थाना के लॉकअप में मंगलवार की रात उन्होंने चैन की नींद ली. रात के डिनर में उन्होंने रोटी, दाल व बैगन का चोखा खाया. विरोधी दल के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि वह थाना लॉकअप में ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश भी दे रहे हैं. बुधवार सुबह अनुब्रत के लिए टिफिन बॉक्स में बाहर से खाना आया था. हालांकि अदालत ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अनुब्रत को रखने का निर्देश दिया है. उन्हें थाना के एसआई के कमरे में रखा गया है. बताया जा रहा है कि अनुब्रत के बीरभूम पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया. विरोधी दल के नेताओं का कहना है कि यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है. दूसरी ओर पुलिस ने विरोधी दलों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस का कहना है कि अदालत के निर्देश का पालन किया जा रहा है.

Also Read: बीरभूम में इस्कॉन मंदिर और सेंटर आग की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने किया आरोपों से इंकार

अनुब्रत के बीरभूम थाना लॉकप में पहुंचते ही जिले के तृणमूल कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है. विरोधी दल के नेताओं ने अनुब्रत मंडल के बीरभूम लाए जाने के पीछे षडयंत्र बताया है. आगामी पंचायत चुनाव को लेकर थाना लॉकप से ही अनुब्रत अपना कार्य करना शुरू कर दिया है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

Also Read: भारत में फिर से तबाही मचायेगा कोरोना? स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से की यात्रा स्थगित करने की अपील

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola