ePaper

युवती का शव मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा

Updated at : 13 Oct 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
युवती का शव मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा

पिता की शिकायत पर सालानपुर थाने में दर्ज हुआ हत्या का मामला

विज्ञापन

दो दिनों से युवती थी लापता, घर से कुछ किलोमीटर दूर काकड़कोंदा पलाश वन में युवती का मिला था शव आसनसोल/रूपनारायणपुर. सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर पुलिस फांडी अंतर्गत उत्तररामपुर गोंसाईपाड़ा इलाके की निवासी 24 वर्षीय अलका किस्कु की मौत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अल्का का शव पेड़ से लटकता पाया गया था. पुलिस ने यूडी केस करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया. रविवार को भारी संख्या में परिजन रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी पहुंचे और अलका की हत्या होने की आशंका जताते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की. पुलिस ने अलका की पिता की शिकायत पर सालानपुर थाना कांड संख्या 159/25 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी मिलेगी. पुलिस तकनीकी पहलू खंगाल रही है. गौरतलब है कि शनिवार सुबह अलका का शव सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्ला ग्राम पंचायत इलाके में स्थित पलाश वन में एक पेड़ से लटकता पाया गया था. मृतका के घरवालों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लापता थी. बिना किसी को कुछ बताए, घर से निकल गयी थी और वापस नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली. हालांकि इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की गयी थी. शनिवार को उसका शव पेड़ से लटकता मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी. शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शव का अंतिम संस्कार करने के बाद, रविवार परिजन पुलिस फांड़ी में पहुंचे और हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. मृतका के पिता ने बताया कि एक छोटे से पेड़ में उनकी बेटी का शव लटक रहा था. घुटना जमीन पर सटा था, ऐसे में फंदा डालकर कोई कैसे आत्महत्या कर सकता है. हालांकि किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola