तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में ले जाकर आरएसएस कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप

Updated:
विज्ञापन

आरोप है कि 25-26 टीएमसीपी के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और उसे ग्रामीणों के समक्ष हाथ जोड़कर दबाव डालकर भाजपा और आरएसएस छोड़ने का दवाब डाला गया.

विज्ञापन

भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी तृणमूल ने किया आरोपों से इनकार बीरभूम. जिले के नानूर विधानसभा के अंगोरा गांव स्थित तृणमूल के पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक रिंटू पाल के साथ मारपीट का आरोप है. आरोप है कि 25-26 टीएमसीपी के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और उसे ग्रामीणों के समक्ष हाथ जोड़कर दबाव डालकर भाजपा और आरएसएस छोड़ने का दवाब डाला गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया गया. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. इस घटना को लेकर बीरभूम जिला भाजपा पार्टी के नेताओं ने तृणमूल के छात्र संगठन के सदस्यों के खिलाफ घोर नाराजगी जतायी है. भाजपा नेता श्यामापद मंडल ने घटना की तीव्र निंदा की. उन्होंने कहा कि रिंटू पाल को संघ की गतिविधियां बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. हम टीएमसी की इस गंदी, आतंकी राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं. हम दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अनुकरणीय सजा की मांग के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इधर इस घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इसे भाजपा का खेल बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola