जामुड़िया थानेदार की शिकायत एडीसीपी से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जामुड़िया : बीते 30 दिसंबर की रात चांदा मोड़ के समीप विद्युत पोल पश्चिम बंग विद्युत परिषद के वाहन से एक ठेकेदार तथा उसके सहयोगी द्वारा ले जाने तथा इस मामले में विद्युत विभाग द्वारा श्रीपुर फांड़ी में एफआइआर किये जाने के बाद गिरफ्तार ठेकेदार तथा उसके सहयोगी को जामुड़िया पुलिस के स्तर से छोड़े […]
विज्ञापन
जामुड़िया : बीते 30 दिसंबर की रात चांदा मोड़ के समीप विद्युत पोल पश्चिम बंग विद्युत परिषद के वाहन से एक ठेकेदार तथा उसके सहयोगी द्वारा ले जाने तथा इस मामले में विद्युत विभाग द्वारा श्रीपुर फांड़ी में एफआइआर किये जाने के बाद गिरफ्तार ठेकेदार तथा उसके सहयोगी को जामुड़िया पुलिस के स्तर से छोड़े जाने की जांच की मांग जामुड़िया विद्युत विभाग के स्टेशन मैनेजर आफताब आलम ने एडीसीपी (सेंट्रल) से की है.
पत्र में श्री आफताब आलम ने कहा है कि बीते 30 दिसंबर को विद्युत विभाग में ठेकेदार जयंत चटर्जी तथा उसके सहयोगी चंचल बाउरी, दिव्येंदू मंडल, सुकुमार बाउरी, पार्थ बागदी, संजय बाउरी, खोकन मंडल तथा श्रीमती चटर्जी को श्रीपुर पुलिस ने विद्युत विभाग के वाहन में दो विद्युत पोल जामुड़िया के नंदीग्राम जाते हुए देख उसे रोककर कागजात दिखाने को कहा तो वे कागजात नहीं दिखा पाये. पुलिस ने उन्हे पोल वाहन जब्त कर सातों को गिरफ्तार किया.
पर काफी समय बाद जामुड़िया पुलिस ने अचानक उन्हे यह कहकर छोड़ दिया गया कि उक्त पोल उन्होंने दुसरे ठेकेदार से उधार के तौर पर मांगा था. इस पोल को लाने में विद्युत विभाग के वाहन का उपयोग क्यों किया गया? दोनो पोल को आखिर किस प्रकार उधार लिया गया था एवं उधार लिया गया था तब पुलिस को उस वक्त यह बात की जानकारी देना अथवा कागजात दिखा पाने में क्यों नहीं किया? आखिर किसके प्रभाव से या क्या कारण है कि पुलिस ने इन्हे घंटों बाद छोड़ दिया?
जामूुड़िया थाना प्रभारी चंद्रनाथ चक्रवर्ती का कहना है कि जिस अन्य ठेकेदार ने जयंत चटर्जी को पोल उधार दिया था. उस ठेकेदार ने यह बात स्वीकारी तथा यह भी कहा कि उसने उक्त ठेकेदार को 20 पोल उधार के तौर पर दिया था. विभाग के वाहन के प्रयोग करने के मामले की जांच विभाग के स्तर से हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










