आसनसोल चेंबर का ट्रेड फेयर 29 से

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड फेयर आगामी 29 जनवरी से सात फरवरी तक स्थानीय पोलो ग्राउंड में आयोजित होगा. यह जानकारी चेंबर अध्यक्ष सुब्रत दत्त ने दी. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फॉस्बेक्की), बांकु ड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पुरुलिया चेंबर […]

विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड फेयर आगामी 29 जनवरी से सात फरवरी तक स्थानीय पोलो ग्राउंड में आयोजित होगा. यह जानकारी चेंबर अध्यक्ष सुब्रत दत्त ने दी. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फॉस्बेक्की), बांकु ड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पुरुलिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा बोलपुर व्यवसायी संघ (विरभूम) का भी सहयोग मिल रहा है.
श्री दत्त ने कहा कि चेंबर की स्थापना वर्ष 1970 में हुयी थी. इस समय इससे पांच सौ सक्रिय आजीवन सदस्य जुड़े हुए हैं. पिछले तीन वर्षो से ट्रेड फेयर आयोजित कर रहा है. इसमें राज्य सरकार के मीडियम, स्मॉल, माइक्रो इंटरप्राइजेज एंड डीआइसी विभाग तथा कई सरकारी कंपनियों यथा – इस्को स्टील प्लांट, इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (इसीएल), डीपीएल व विभिन्न बैंकों का सहयोग मिलता है. इस ट्रेड फेयर में बांग्लादेश व पाकिस्तान की भी विभिन्न कंपनियां भाग लेती है.
पिछले ट्रेड फेयर में रोजाना 20 हजार लोगों ने इस मेले का भ्रमण किया था तथा दस करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय हुआ था. पिछले मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी. मौके पर उन्होंने ढ़ाई सौ व्यवसायियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक भी की थी. उन्होंने कहा कि इस मेले की विशिष्टता में क्रेता-विक्रेता मिलन, विभिन्न मुद्दों पर सेमिनार, मेले में भाग लेनेवाली कंपनियों के साथ नियमित रूप से कार्यक्रमों का आयोजन तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम शामिल है. इसका विशेष आकर्षण फूड फेयर भी होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola