दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : बर्दवान सदर थाना अंतर्गत 35 नंबर वार्ड स्थित आदिवासी पाड़ा निवासी अशोक तुरी ने आठ वर्षीया नाबालिग पड़ोसन लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी नृशंस हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने आरोपी अशोक के घर पर जम कर तोड़फोड़ की तथा बाद में घर में आग […]

विज्ञापन

पानागढ़ : बर्दवान सदर थाना अंतर्गत 35 नंबर वार्ड स्थित आदिवासी पाड़ा निवासी अशोक तुरी ने आठ वर्षीया नाबालिग पड़ोसन लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी नृशंस हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने आरोपी अशोक के घर पर जम कर तोड़फोड़ की तथा बाद में घर में आग लगा दी. पूरा घर धू-धू कर जलता रहा. घटना के बाद से भाग रहे आरोपी अशोक को स्थानीय वार्ड के पार्षद ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात नौ बजे पीड़िता की मां दवा लेने बाजार गयी थी. उस समय पीड़िता घर में अकेली थी. मां के लौटने में विलंब होते देख पीड़िता उसकी तलाश में घर से बाहर निकली. आरोपी अशोक ने मौके का फायदा उठाया तथा उसे बहला-फुसला कर अपने साथ सामरी इलाका स्थित कैनल पाड़ा ले गया. वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी. इससे अशोक घबड़ा गया तथा उसे घर ले जाने की शर्त्त रखी कि वह इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देगी. लेकिन पीड़िता लगातार रोये जा रही थी तथा अपनी मां व ग्रामीणों से यह बात कहने की बात दुहरा रही थी.

इससे अशोक को लगा कि ग्रामीण व पुलिस के स्तर से उसे सजा मिलेगी. अशोक पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़ कर घटनास्थल से भाग निकला. इधर पाड़िता की मां उसे तलाशती हुयी घटनास्थल पर पहुंची. बेटी की गंभीर हालत देख कर उसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गयी. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद ग्रामीणों में उत्तेजना फैल गयी. निधन से पहले पीड़िता ने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दे दी थी. उत्तेजित ग्रामीणों के आरोपी के घर पर पहुंचने से पहले ही आरोपी के परिजन घर छोड़ कर भाग निकले. ग्रामीणों ने उसके घर पर धावा बोला तथा जम कर तोड़फोड़ की. बाद में उसके घर में आग लगा दी.

घर तथा घर का सारा सामान आग में जल कर राख में परिणत हो गया. इधर आरोपी ने गांव से बाहर भागने की कोशिश की. लेकिन स्थानीय पार्षद ने स्थानीय युवकों की मदद से अशोक को खोज निकाला तथा उसे पक ड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मृतका की मां के बयान के आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

इदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसे बुधवार को बर्दवान जिला कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola