चाचा ने शिशु कन्या से किया दुष्कर्म, मौत
पानागढ़/बर्दवान : वीरभूम जिले के बोलपुर थाना अंतर्गत सियान मोल्ला डांगा गांव में चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद शिशु कन्या की हालत बिगड़ गयी. उसे पहले बोलपुर महकमा अस्पताल और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती किया गया. इलाज के क्रम में पीड़िता की मौत रविवार […]
पानागढ़/बर्दवान : वीरभूम जिले के बोलपुर थाना अंतर्गत सियान मोल्ला डांगा गांव में चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद शिशु कन्या की हालत बिगड़ गयी. उसे पहले बोलपुर महकमा अस्पताल और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती किया गया. इलाज के क्रम में पीड़िता की मौत रविवार को हो गयी. पुलिस के अनुसार मृतका वह कक्षा एक में पढ़ती थी. घटना के बाद पुलिस ने अभियुक्त चाचा सुफल टूडू को गिरफ्तार किया है.
आरोप है कि गुरुवार को घर में अकेली भतीजी को पाकर सुफल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शनिवार की शाम घर के बाहर शिशु कन्या अपने चाचा के साथ खेल रही थी. शाम को जब वह घर नहीं लौटी तो घरवाले चारों ओर खोजबीन की. उसके बाद शक होने पर चाचा पर दबाब डाल कर पूछे जाने पर उसने अपना गुनाह स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर स्थानीय एक राइस मिल के पास बच्ची को अचेत अवस्था में बरामद किया गया. इलाज के लिये उसे पहले महकमा अस्पताल और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










